मेवाड़ राजघराने के विश्वराज सिंह मेवाड़ BJP में शामिल

उदयपुर शहर से एक दावेदार की बढ़त, हालाँकि नाथद्वारा से चुनाव लड़वाने की भी चर्चा 

 | 
vishwaraj singh

उदयपुर 17 अक्टूबर 2023। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में मेवाड़ की राजनीति में आज एक नई हलचल हुई है। महाराणा प्रताप के वंशज और मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड BJP में शामिल हो गए हैं। वहीं करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी के पुत्र भवानी सिंह कालवी ने भी BJP की सदस्यता ग्रहण की है।

दोनों नेताओं ने BJP प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और दीया कुमारी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी मौजूद रहे।

आज मंगलवार को मेवाड के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड के BJP में शामिल होने के बाद अब चर्चाओं का नया दौर शुरू हो गया हैं। जब से मेवाड़ BJP के वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया असम (Assam) राज्यपाल बने है, उदयपुर सीट से चुनाव लड़ने वालो में BJP की सूची दिनों दिन बढ़ती जा रही थी; ऐसे में क्या यह एक और नाम जुड़ता दिखाई दे सकता है।

हालाँकि कुछ सूत्रों की माने तो विश्वराज सिंह मेवाड को नाथद्वारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़वाया जा सकता है, जहाँ कांग्रेस के वरिष्ठ और विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी विधायक है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News