पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई को

शपथग्रहण में कौन-कौन आएगा, CM कौन होगा, अभी इनका खुलासा नहीं हुआ है
 | 

कोलकाता 5 मई 2026 । पश्चिम बंगाल समेत असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 293 में से 106 सीट मिली है।  जबकि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को 80 सीट मिली है। 

BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्‌टाचार्य के मुताबिक नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को होगा। इसी दिन रवींद्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती है। दरअसल बांग्ला कैलेंडर के मुताबिक यह तिथि 25 वैशाख को होती है। जो आमतौर पर मई के दूसरे हफ्ते में पड़ती है। शपथग्रहण में कौन-कौन आएगा, CM कौन होगा, अभी इनका खुलासा नहीं हुआ है।

वहीँ पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से हारने के बाद वोट लूटने का आरोप लगाया था। ममता ने कहा था- निर्वाचन आयोग और भाजपा गड़बड़ी कर रहे हैं। ममता बनर्जी  ने आरोप लगाया की उनके एजेंटों को बूथ में घुसने नहीं दिया, खुद उन्हें रोका गया और पीटा गया।

Source: Media Reports

#WestBengalElection2026 #BJP #MamataBanerjee #ElectionControversy #IndiaPolitics #BreakingNews #BengalPolitics #ElectionResults #PoliticalUpdate #TrendingIndia

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News