क्या इस बार उदयपुर नगर निगम मे नेता विपक्ष बना पाएगी कांग्रेस ?

 | 
UMC Congress leader

 

Udaipur Times, Udaipur Municipal Corporation: उदयपुर नगर चुनाव के नतीजों मे 80 सीटों मे से 23 सीट जीतने वाली कांग्रेस क्या इस बार नगर निगम मे अपना नेता यानि नेता प्रतिपक्ष चुन पाएगी?

पिछले बोर्ड मे भी 70 मे से 20 सीट जीतकर आपसी खींचतान और गुटबाजी के चलते पूरे कार्यकाल मे अपने नेता नहीं चुन पाई थी। जिसका खामियाजा पार्टी को इस चुनाव मे कहीं न कहीं चुकाना पड़ा है। Congress

उदयपुर कांग्रेस की गुटबाजी के चलते विधानसभा चुनावों मे भी उदयपुर शहर और ग्रामीण सीट पर कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था, इस बार उम्मीद है कांग्रेस उदयपुर नगर निगम मे विपक्ष का नेता समय रहते बना ले ताकि एक मजबूत विपक्ष की चुनौती पेश कर कर सके। Congress

हालांकि कांग्रेस की ओर से मेयर के लिए पूनम कुँवर ने अपना पर्चा दाखिल कर लिया है लेकिन मेयर के लिए नंबर गेम तो बीजेपी के पक्ष मे है इसलिए मेयर और डिप्टी मेयर तो बीजेपी के ही बनेंगे, असल सवाल नेता विपक्ष का है इसके लिए फिलहाल पूनम कुँवर राठोड़, हितांशी शर्मा और अरुण टाँक रेस मे है देखना होगा इस तीन मे से कोई एक या कोई नया चेहरा सामने लाएगी कांग्रेस। Congress           

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News