कल तक सभी बागियों को मना लेंगे- भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल


कल तक सभी बागियों को मना लेंगे- भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल

चित्तौडग़ढ़ के चंद्रभान सिंह को भी मना लेंगे 

 
damodar agarwal

उदयपुर 8 नवंबर 2023। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावो के चलते उदयपुर मेवाड़ की सीटों पर चुनवा प्रचार हेतु भाजपा के स्टार प्रचारक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उदयपुर में कल एक आमसभा प्रस्तावित है। 

प्रधानमंत्री की आमसभा को सफल बनाने उदयपुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने भाजपा की सूची जारी होने के बाद कई स्थानों पर पार्टी के  प्रत्याशियों के विरोध के सवाल के जवाब में बताया कि कल 9 तारीख को नामांकन लेने के आखरी समय तक सभी रूठे हुए और बागी प्रत्याशियों को मना लिया जाएगा। 

चित्तौडग़ढ़ शहर विधानसभा सीट से बागी और निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रभान सिंह आक्या को लेकर भी भाजपा के प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने कहा कि उनसे बातचीत चल रही है। उन्हें उम्मीद है कि कल तक वह पार्टी हित में अपना नामांकन वापिस ले लेंगे।  उन्होंने कहा की प्रदेश में सभी जगह बागी प्रत्याशियों को मना लिया जाएगा। 

आपको बता दे भाजपा ने चित्तौडग़ढ़ शहर विधानसभा सीट से अपने मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटकर पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी को टिकट दिया है।  इसी के चलते चंद्रभान सिंह आक्या ने निर्दलीय ताल ठोक दी है।  इसी प्रकार बांसवाड़ा से हकरू मईड़ा ने भी बगावत कर दी है।  मेवाड़ की अन्य कई सीटों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है।  
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal