तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए क्या विजय को मिलेगा कांग्रेस का साथ?
चेन्नई 6 मई 2026। हाल ही में सम्पन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों पर सम्पन्न हुए चुनाव में तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को 108 सीट, DMK को 59, AIADMK को 47, कांग्रेस को 5, PMK को 4, VCK को 2, लेफ्ट पार्टी को 4, मुस्लिम लीग को 2, बीजेपी को 1, DMDK को 1 तथा अन्य को 1 सीट पर विजय मिली है। सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की ज़रूरत है, लेकिन विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को इतनी सीटें नहीं मिली हैं। हालांकि, तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
चूंकि तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई को समाप्त हो रहा है, इसलिए तब तक बहुमत साबित करना ज़रूरी होगा। अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली पार्टी TVK के बहुमत हासिल करने की संभावना है, क्योंकि उनके पास 108 सीटें हैं और बहुमत से महज 10 कम हैं। कुछ पार्टियां TVK के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने के लिए तैयार हैं। हालांकि, संबंधित दलों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विजय अगर सरकार बनाने के लिए विधायकों की ज़रूरी संख्या नहीं जुटा पाते हैं, तो ऐसी स्थिति में विजय मुख्यमंत्री पद संभाल सकते हैं और उन्हें 15 दिनों के भीतर विधानसभा में विश्वासमत हासिल करना पड़ सकता है।
गैर DMK और AIADMK दलों के पास 11 से ज़्यादा विधायक हैं और वे TVK को समर्थन दे सकते हैं। इनमें कांग्रेस के पाँच विधायक, VCK के दो, कम्युनिस्ट पार्टियों के चार और DMDK का एक विधायक शामिल हो सकता हैं। इसके अलावा PMK और 1 अन्य भी विजय के साथ गठबंधन कर सकते हैं।
तमिलनाडु कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सेल्वापेरुंधगई ने कहा है कि TVK को समर्थन देने पर फ़ैसला राहुल गांधी करेंगे। तमिलनाडु कांग्रेस ने कहा, "हम धर्मनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम DMK गठबंधन में बने रहेंगे। हमें विजय की ओर से कोई निमंत्रण नहीं मिला है।"
इसी तरह का रुख़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव शणमुगम और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव वीरापांडियन ने भी व्यक्त किया है।
#TamilNaduElection2026 #VijayTVK #CongressSupport #RahulGandhi #HungAssembly #TamilPolitics #DMK #AIADMK #BreakingNews #PoliticalUpdate #IndiaPolitics
