राजस्थान के 66 लाख किसानों को मिली 1335 करोड़ रुपये की PM सम्मान निधि

 | 
PM Kisan Nidhi

 

Udaipur Times, Rajasthan News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 24वीं किस्त जारी की। इस किस्त के तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18 हजार 690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अंतरित की गई। इसका लाभ राजस्थान के 66 लाख 59 हजार से अधिक किसान परिवारों को भी मिला है, जिनके खातों में 1,335 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में विभिन्न लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभ कार्य राष्ट्र को समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 24वीं किस्त जारी की।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में प्रारंभ हुई पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत प्रदेश के किसानों को 23 किस्तों में 29 हजार 99 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिल चुकी है। वहीं, देशभर के किसानों को 4 लाख 47 हजार करोड़ रुपये की सम्मान निधि हस्तांतरित की गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News