AGROHA उदयपुर चैप्टर ने 50+ बिज़नेस लीडर्स के साथ आयोजित किया “अग्रवाल बिज़नेस ग्रोथ मीट”

 | 
Agroha Business Meet in Udaipur

UdaipurTimes, August 21, 2026 | Udaipur Business Local News: AGROHA उदयपुर चैप्टर द्वारा “अग्रवाल बिज़नेस ग्रोथ मीट” का सफल आयोजन 19 अगस्त 2026 को होटल जिंजर, उदयपुर में किया गया। इस कार्यक्रम में 30 AGROHA सदस्यों एवं 20 विज़िटर्स सहित कुल 50+ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम बिज़नेस नेटवर्किंग, लर्निंग, सहयोग एवं व्यवसायिक विकास को समर्पित एक विशेष अवसर रहा।

इस कार्यक्रम ने अग्रवाल बिज़नेस ओनर्स को एक-दूसरे से जुड़ने, बिज़नेस रिकमेंडेशन्स एवं अवसरों का आदान-प्रदान करने, नए सहयोग की संभावनाएँ तलाशने और लंबे समय तक चलने वाले मजबूत व्यावसायिक संबंध बनाने का एक प्रभावी मंच प्रदान किया।

Udaipur Local Business News | Agroha Udaipur Hosts Agarwal Business Meet with over 50 Business Leaders

मजबूत नेतृत्व और टीमवर्क

कार्यक्रम का सफल संचालन Organizing Team द्वारा किया गया, जिसमें शामिल रहे:

  • Agr. Deepak Mittal – Membership Growth Coordinator

  • Agr. Ankit Gupta – Visitors Growth Coordinator

  • Agr. Anil Agarwal – Events Coordinator

कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने में Leadership Team की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Agr. Dr. Prashant Agrawal, President, AGROHA Udaipur ने सभी सदस्यों, विज़िटर्स एवं अतिथियों का स्वागत किया और एक ऊर्जावान बिज़नेस नेटवर्किंग कार्यक्रम की शुरुआत की।

Agr. Nirmal Agrawal, Vice President ने AGROHA उदयपुर के सदस्यों द्वारा अब तक किए गए व्यवसाय तथा सदस्यों के बीच उत्पन्न हुए बिज़नेस की उपलब्धियों का विवरण साझा किया।

Agr. Ankit Garg, Secretary ने AGROHA उदयपुर चैप्टर की कार्यप्रणाली, गतिविधियों एवं विभिन्न पहलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा AGROHA प्लेटफॉर्म के माध्यम से सदस्यों के लिए उपलब्ध अवसरों को समझाया।

चैप्टर के Board Members — CA Rohan Mittal, CA Yashwant Mangal एवं Agr. Hemant Agarwal ने AGROHA उदयपुर के भविष्य के प्लान एवं ग्रोथ विज़न को सभी सदस्यों एवं विज़िटर्स के साथ साझा किया और उन्हें चैप्टर की विकास यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के Event Management एवं Execution का समन्वय Agr. Piyush Bansal द्वारा किया गया। उन्होंने Organizing Team, Leadership Team, Speakers, Members एवं Visitors के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बिज़नेस प्रेज़ेंटेशन एवं लर्निंग

कार्यक्रम में Agr. Dr. Priya Agarwal, Dermadent द्वारा विशेष Business Presentation प्रस्तुत की गई। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को उनके व्यवसाय को समझने तथा संभावित बिज़नेस Synergies और सहयोग के अवसर तलाशने का अवसर मिला।

AGROHA के Founder, Agr. Karan Garg ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए AGROHA के बड़े मिशन “100 Cities, 100 Chapters” के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने अग्रवाल समुदाय के लिए एक मजबूत Pan-India एवं भविष्य में Global Business Networking Ecosystem विकसित करने के AGROHA के विज़न को साझा किया।

कार्यक्रम में Guest Speaker CA Shri Pankaj Ji Nevatia ने “Thinking Big” — बड़ा सोचने के महत्व पर प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने उद्यमियों को अपने व्यवसाय, संबंधों एवं भविष्य के विकास के लिए बड़ा विज़न रखने के लिए प्रेरित किया।

Udaipur Local Business News | Agroha Udaipur Hosts Agarwal Business Meet with over 50 Business Leaders

Speed Networking — कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण

कार्यक्रम का सबसे प्रमुख आकर्षण रहा Speed Networking Session, जिसके साथ सभी Members एवं Visitors का Introduction Round भी आयोजित किया गया।

इन सत्रों ने एक ऊर्जावान वातावरण तैयार किया, जहाँ प्रतिभागियों को कम समय में कई बिज़नेस ओनर्स से जुड़ने, उनके व्यवसाय को समझने तथा संभावित Business Recommendations, Collaborations एवं Partnerships के अवसर तलाशने का मौका मिला।

6 महीने से भी कम समय में ₹40 लाख+ का बिज़नेस

AGROHA उदयपुर की उपलब्धियाँ विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं, क्योंकि इस चैप्टर का शुभारंभ 28 फरवरी 2026 को हुआ था।

6 महीने से भी कम समय में AGROHA उदयपुर के सदस्यों के बीच ₹40 लाख से अधिक का बिज़नेस जनरेट हो चुका है।

यह उपलब्धि Structured Networking, Relationship Building और Mutual Business Support की शक्ति को दर्शाती है।

यह सफलता AGROHA उदयपुर में विकसित हो रही “Members Helping Members” की संस्कृति को भी दर्शाती है और यह प्रमाणित करती है कि एक मजबूत Community-driven Business Networking Platform किस प्रकार व्यवसायों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

एक मजबूत अग्रवाल बिज़नेस नेटवर्क की ओर

Agrawal Business Growth Meet केवल एक Networking Event नहीं था, बल्कि यह बिज़नेस ओनर्स के लिए एक-दूसरे से जुड़ने, सीखने, अवसरों का आदान-प्रदान करने और अग्रवाल बिज़नेस कम्युनिटी के भीतर मजबूत संबंध बनाने का एक महत्वपूर्ण मंच रहा।

अपनी बढ़ती सदस्य संख्या, सक्रिय नेतृत्व और मजबूत बिज़नेस परिणामों के साथ AGROHA Udaipur शहर में अग्रवाल उद्यमियों के लिए बिज़नेस ग्रोथ एवं सहयोग का एक प्रभावशाली प्लेटफॉर्म बनकर उभर रहा है।

AGROHA Udaipur Chapter का संचालन उसके Chapter Directors — Agr. Hemant Agarwal, Agr. Nirmal Agarwal एवं Agr. Piyush Bansal — द्वारा किया जाता है, जो चैप्टर की ग्रोथ, Member Engagement एवं Overall Development का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

AGROHA का मिशन — “100 Cities, 100 Chapters”

AGROHA एक Global Business & Social Networking Platform है — Agrawals द्वारा, Agrawals के लिए — और समस्त मानवता के लिए।

अपने बड़े मिशन “100 Cities, 100 Chapters” के साथ AGROHA का उद्देश्य भारत एवं भविष्य में विश्वभर में अग्रवाल उद्यमियों का एक मजबूत नेटवर्क तैयार करना है, जहाँ बिज़नेस ग्रोथ के लिए Networking, Recommendations, Collaborations, Mentorship, Learning एवं Relationships को बढ़ावा दिया जाए।

AGROHA के बारे में

AGROHA – Agrawal Global Relationship Organisation for Human Aspirations एक Global Business & Social Networking Platform है, जिसे Agrawals द्वारा, Agrawals के लिए बनाया गया है।

इसका उद्देश्य मजबूत बिज़नेस संबंधों का निर्माण करना, नए व्यवसायिक अवसर पैदा करना तथा Community एवं Humanity at Large के लिए सकारात्मक योगदान देना है।

AGROHA Udaipur Chapter एक ऐसे High-Energy Business Ecosystem के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है, जहाँ अग्रवाल उद्यमी Connect, Collaborate, Recommend, Learn और Grow Together कर सकें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News