रेलवे पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के लिए उदयपुर मे 19 नवंबर को शिविर
Udaipur Times, Railway News: राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान- 5.0 के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे, अजमेर मंडल द्वारा पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में, अजमेर मंडल के लेखा विभाग, कार्मिक विभाग एवं रेलवे हॉस्पिटल, अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में 17 नवंबर 2026 मंगलवार को रेलवे हॉस्पिटल, अजमेर में एक विशेष 'मेगा कैंप' आयोजित किया जा रहा है।
इस मेगा कैंप में रेलवे चिकित्सकों द्वारा पेंशनभोगियों के स्वास्थ्य की विभिन्न जांचें एवं उपचार किया जाएगा, साथ ही उन्हें डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) बनाने की प्रक्रिया समझाते हुए मौके पर ही उनके प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे।
सभी पेंशनभोगियों को शिविर में अपने साथ पीपीओ नंबर, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से लाना होगा।
इसके अलावा पेंशनभोगी अजमेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों और बैंक शाखाओं पर आयोजित होने वाले आगामी शिविरों में जाकर भी अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
आगामी शिविर दिनांक 18.11.2026 को पीएनबी सिनेमा रोड- अजमेर, एसबीआई मुख्य शाखा-सोजत रोड पाली, दिनांक 19.11.2026 को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय-उदयपुर, दिनांक 20.11.2026 - एसबीआई नया मार्ग तहसील रोड- मावली, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय-अजमेर, दिनांक 23.11.2026 को यूबीआई श्रीनगर रोड- अजमेर, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय- अजमेर, दिनांक 25.11.2026 को एसबीआई रानी- पाली, एसबीआई मुख्य शाखा बस स्टैंड –आबूरोड दिनांक 26.11.2026 को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय- आबूरोड में आयोजित किए जाएंगे।
अजमेर मंडल रेल प्रशासन सभी रेलवे पेंशनभोगियों से अपील करता है कि वे 17 नवंबर को रेलवे हॉस्पिटल में आयोजित मेगा कैंप तथा अन्य निर्धारित तिथियों पर लगने वाले शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर समय पर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कराएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं।