जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का कार्य प्रारंभ

42 प्रतिभागियों को 27 से 30 अक्टूबर तक दिया जा रहा गहन प्रशिक्षण 

 | 
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का कार्य प्रारंभ​​​​​​​

UdaipurTimes, October 27, 2026 | Jaipur News, Government of Rajasthan: जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के कार्य के सफल संपादन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। Rajasthan Government News

प्रशिक्षण में जिले के प्रत्येक चार्ज जनगणना कार्यालय से नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायक का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशानुसार मंगलवार 27 अक्टूबर  से एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज, रामबाग सर्किल, जयपुर में प्रारंभ किया गया। Rajasthan News Local

संयुक्त निदेशक सांख्यिकी विभाग बाबूलाल मीणा ने बताया कि जनगणना कार्य निदेशालय के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण में जनगणना के द्वितीय चरण के सम्पादन हेतु नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों को गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम बैच में 42 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया जा रहा हैं।