उद्योग भवन में प्रवासी राजस्थानियों को जोड़ने, निवेश और पर्यटन पर गहन चर्चा
UdaipurTimes, Non Resident Rajasthanis Update, Jaipur | August 18, 2026: उद्योग भवन, जयपुर में राजस्थान में निवेश, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा देश-विदेश में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान के विकास से जोड़ने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट एवं विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में डॉ. अरुण अग्रवाल, राजस्थान फाउंडेशन के प्रवासी समन्वयक (पश्चिम बंगाल एवं बिहार), अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन राजस्थान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं कार्यकारी अध्यक्ष, FORTI तथा सतीश पांचाल, निवासी पटिया, तहसील नयागांव, जिला उदयपुर, सचिव, राजस्थान फाउंडेशन कुवैत चैप्टर, MoU निवेशक, महासचिव, राजस्थान दर्पण एसोसिएशन कुवैत एवं सोशल एक्टिविस्ट ने राजस्थान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।
इस अवसर पर श्री शिखर अग्रवाल (IAS), अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS), उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग, डॉ. मनीषा अरोड़ा (IAS), आयुक्त, मैडम प्रस्फुटिता नंदा DGM, श्री अमित सिंगल, वरिष्ठ प्रबंधक सहित राजस्थान फाउंडेशन के अन्य अधिकारियों तथा Bureau of Investment Promotion (BIP) के श्री जुगल किशोर मीणा (IAS), अतिरिक्त आयुक्त, महाप्रबंधक BIP श्री रेनू राज, श्री अजय शर्मा (YI) कंसल्ट एवं अन्य वरिष्ठ RAS अधिकारियों से भी चर्चा हुई।

बैठक के दौरान MoU से संबंधित निवेश, प्रस्तावित परियोजनाओं, राज निवेश (Raj Nivesh) तथा संबंधित शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही राजस्थान में अधिकाधिक निवेश आकर्षित करने, पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने तथा प्रवासी राजस्थानियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
बैठक में विशेष रूप से राजस्थान फाउंडेशन की ई-मैगज़ीन “माटी रो संदेश” के माध्यम से अधिकाधिक प्रवासी राजस्थानियों तक पहुंच बनाने, नए प्रवासी राजस्थानियों का पंजीकरण कराने तथा उनके संपर्क विवरण और नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इसका उद्देश्य प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान की संस्कृति, विकास, निवेश एवं पर्यटन गतिविधियों से लगातार जोड़ना तथा उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है।
इस दौरान प्रवासी राजस्थानियों के लिए विभिन्न संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित करने, उन्हें राजस्थान में उपलब्ध निवेश अवसरों की जानकारी देने तथा उनके अनुभव, संपर्क एवं निवेश क्षमता का उपयोग प्रदेश के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और पर्यटन विस्तार में करने पर भी विचार किया गया।
बैठक में भविष्य में कुवैत में राजस्थान फाउंडेशन कुवैत चैप्टर के अध्यक्ष श्रीमान डयालाल प्रजापत (अध्यक्ष) एवं प्रवासी राजस्थानियों से जुड़े विशेष कार्यक्रम आयोजित करने तथा माननीय मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को कुवैत आमंत्रित करने के संबंध में भी चर्चा हुई। इस अवसर पर राजस्थान की विकास यात्रा में प्रवासी राजस्थानियों की भागीदारी को और मजबूत करने के लिए निमंत्रण भी दिया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्थान और देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानियों के बीच मजबूत संपर्क, संवाद एवं सहभागिता का नेटवर्क तैयार करना रहा, ताकि प्रवासी राजस्थानियों की विशेषज्ञता, अनुभव, संपर्क एवं निवेश क्षमता का उपयोग करते हुए प्रदेश में निवेश, पर्यटन, रोजगार और समग्र विकास को नई गति प्रदान की जा सके।
