उदयपुर के पीएम श्री फतह स्कूल में 15 दिवसीय नि:शुल्क हॉकी शिविर का समापन
Udaipur Times, Sports Update: 22 जून 2026 । माध्यमिक शिक्षा विभाग उदयपुर की ओर से पीएम श्री फतह स्कूल में आयोजित 15 दिवसीय नि:शुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हो गया। शिविर प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि 6 जून से शुरू हुए इस शिविर में 18 छात्र और 18 छात्रा खिलाड़ियों सहित कुल 36 खिलाड़ियों को हॉकी खेल की नवीन तकनीकों व बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया।
शनिवार को आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल मेघवाल ने की। वहीं विधायक प्रतिनिधि व भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र शर्मा और उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) डॉ. लक्ष्मण दास वैष्णव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इससे पूर्व, शिविर का शुभारंभ शिविराधिपति व प्रधानाचार्य गजेंद्र आवोत के मुख्य आतिथ्य में हुआ था।
शिविर के दौरान प्रशिक्षक भूमिका वशिष्ठ, प्रेम सिंह चुंडावत, इंदर सिंह राणावत और अर्जुन सिंह झाला ने खिलाड़ियों को आधुनिक खेल तकनीकों का गहन अभ्यास कराया।समारोह के दौरान गोपाल सिंह असोलिया ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कोच घनश्याम खटीक ने किया, जबकि हॉकी कोच दिग्विजय सिंह राणावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।
