यूनिक क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों का राजस्थान टीम में चयन

यूनिक क्रिकेट एकेडमी के छात्र सूर्यवीर सिंह व आर्यन सिंह का चयन

 | 
cricket

खिलाड़ियों का चयन राजस्थान के रतनगढ़ में 27 और 28 नवंबर चयन ट्रायल द्वारा किया गया

उदयपुर 16 दिसंबर 2021 ।  उदयपुर की यूनिक क्रिकेट एकेडमीके दो छात्रों का चयन राजस्थान की टीम के लिए किया गया है। 

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आयोजित होने वाली 26 वीं सब जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए यूनिक क्रिकेट एकेडमी के छात्र सूर्यवीर सिंह व आर्यन सिंह का चयन किया गया है। 

खिलाड़ियों का चयन राजस्थान के रतनगढ़ में 27 और 28 नवंबर चयन ट्रायल द्वारा किया गया। जहां पर राज्य के 60 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।आज खेले गए मैच आर्यन सिंह ने 2 विकेट व सूर्यवीर सिंह ने 8 चौकों की मदद से 40 रन बनाए व राजस्थान को पांडिचेरी से जीत दिलाई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News