29 वीं राज्य स्तरीय सीनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

सीनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में उदयपुर विजेता

 | 
tenis

डूंगरपुर में संपन्न हुई 29 राज्य स्तरीय सीनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में उदयपुर पुरुष टीम विजेता रही तथा महिला टीम उपविजेता रही।  

यूनिक क्रिकेट एकेडमी के कोच शाहरुख खान ने बताया कि पहले दौर में बाई मिलने के बाद उदयपुर टीम ने दूसरे दौर में करौली को, क्वार्टर फाइनल में हनुमानगढ़ को व सेमीफाइनल में प्रतापगढ़ को हराया । फाइनल मुकाबले में मेजबान डूंगरपुर को पांच विकेट से हराकर उदयपुर ने खिताब पर कब्जा किया। यूनिक क्रिकेट एकेडमी के शुभम मल्होत्रा, देवांश चनाल, मोहम्मद कीब्लेन, किशन डांगी, जितेंद्र गायरी,  कोच व कप्तान शाहरुख खान ने उत्कर्ष प्रदर्शन किया। वही महिला टीम में यूनिक क्रिकेट एकेडमी की साक्षी सिंह व प्रियांशी चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आदित्य विक्रम सोमानी, सचिव दिल शेर मोहम्मद, उपाध्यक्ष विनय जोसेफ व कोषाध्यक्ष नीरज बत्रा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News