उदयपुर के 3 खिलाड़ियों का अंडर-19 इंडिया कैंप के लिए चयन

इससे पहले भी तीनों खिलाड़ियों का बीसीसीआई अंडर-19 इंडिया चैलेंजर के लिए चयन हुआ था।

 | 
cricketer

तीनों खिलाड़ियों का सपना कि इंडियन टीम तक पहुंचे

लेकसिटी के क्रिकेट खिलाड़ी पुष्पेंद्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह और निखिल सचदेव का अंडर-19 इंडिया के लिए चयन हुआ हैं। 

कोच मनोज चौधरी ने बताया कि शहर के 3 खिलाड़ियों का अंडर-19 इंडिया के लिए चयन होना गर्व की बात हैं।  इससे पहले भी तीनों खिलाड़ियों का बीसीसीआई अंडर-19 इंडिया चैलेंजर के लिए चयन हुआ था।

रणजी ट्रॉफी, कूच बिहार ट्रॉफी, कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी, कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में बेहतरीन प्रर्दशन के आधार पर तीनों का चयन एनसीए, बेंगलुरु में होने वाले कैंप के लिए हुआ हैं। चयन होने के बाद तीनों खिलाड़ियों को 8 मई को रिपोर्ट करना हैं। कैंप 9 मई से 2 जून तक होगा। 

बता दे कि वंडर सीमेंट क्रिकेट एकेडमी उदयपुर के खिलाड़ियों का लगातार बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत पहले अंडर-19 इंडिया चैलेंजर और अब अंडर-19 इंडिया कैंप में चयन हुआ हैं। 

p

                                     पुष्पेन्द्रसिंह राठौर हाल ही में कोलकाता में कूच बिहार ट्रॉफी खेल रहे हैं। इससे पहले पुष्पेन्द्र अंडर इंडिया अंडर 19 में खेल चुके हैं। 

n

                                                                 क्रिकेटर निखिल सचदेव इंडिया चैलेंजर व अंडर 19 इंडिया टीम में खेल चुके हैं। 

ani

                                                                                     क्रिकेटर अनिरुद्ध 9 वर्ष से क्रिकेट खेल रहे हैं।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News