उदयपुर के चार मुक्केबाज़ राजस्थान टीम में

आमिल अली, ताश्री मेनारिया, हिमांशी चौधरी व प्रांजल मेनारिया प्रतिनिधित्व करेंगे।

 | 
udaipur boxers

उदयपुर 6 जून 2023 । भोपाल मध्यप्रदेश में कल से आयोजित होने वाली अंडर 19 राष्ट्रीय स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उदयपुर के 4 बॉक्सर राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेण्डरी एजुकेशन का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

राज्य क्रीड़ा परिषद के बॉक्सिंग प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया कि बॉयज में आमिल अली व गर्ल्स में ताश्री मेनारिया, हिमांशी चौधरी व प्रांजल मेनारिया आरबीएसइ (RBSE) का प्रतिनिधित्व करेंगे।  

चुण्डावत ने बताया कि राष्ट्रीय स्कूल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पहली बार राजस्थान के बॉक्सर प्रतिस्पर्ध करेंगे। चारो मुक्केबाज़ पिछले वर्ष नवम्बर में आयोजित हुई राज्य प्रतियोगिता में विजेता बने थे। 

चारो बॉक्सर्स को राजस्थान बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष राम नारायण कोठारी, आरओसी चेयरमैन दलपत सिंह चुण्डावत, श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला के व्यवस्थापक संजय सोनी, जगदीश पानेरी, सेंट अन्थोनी के मुक्केबाजी ट्रेनर यश सिसोदिया, बीऐफआई के आर जे समर फतह सिंह, खेल अधिकारी ललित सिंह झाला, जिला खेल अधिकारी सुनीता भंडारी, समस्त खेलों के प्रशिक्षक व विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों ने बधाई प्रेषित की है। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News