किक बॉक्सिंग में MLSU के 4 खिलाडियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

ऑल इण्डिया यूनिवर्सिटी किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप
 | 
sports

उदयपुर, 7 मार्च 2024। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑल इण्डिया यूनिवर्सिटी किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन अब तक हुए मुकाबलों में मोहनलाल सुखाडिया यूनिवर्सिटी के 4 पुरुष खिलाडियों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया।

यह जानकारी देते हुए डा. भीमराज पटेल, सचिव, विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल ने बताया कि प्वाइंट फाइट इवेंट में विश्वविद्यालय के गौरव कामरिया ने आशीष कुमार अवध विश्वविद्यालय और जॉन बॉडी महात्मा गांधी विश्वविद्यालय केरल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले में हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल अध्यक्ष प्रो नीरज शर्मा, विश्वविद्यालय योग केन्द्र समन्वयक डा डी. एस. चैहान एवं डा हेमराज सिंह चौधरी, सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा ने भी शुभकामनाएं दी एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News