45वीं उदयपुर जिला सीनियर इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न

प्रतियोगिता के आधार पर उदयपुर सीनियर पुरुष और महिला पावरलिफ्टिंग टीम का चयन किया गया
 | 
Udaipur Powerlifting

 

Udaipur Times, Sports News: 6 जुलाई 2026। जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में लव कुश इनडोर  स्टेडियम में 45वीं उदयपुर जिला सीनियर इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई l प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जयेश कामोया को स्ट्रांग मैन एवं महिला वर्ग में मानसी रावत को स्ट्रांग वूमेन ऑफ उदयपुर घोषित किया गया l

जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :- पुरुष वर्ग में 59 किलो भार वर्ग में रूपेश बरांडा ने स्वर्ण, मानव सोनी ने रजत एवं रोहित कुमार ने कांस्य पदक जीता l 66 किलोग्राम भार वर्ग में सौरभदीप मेसी ने स्वर्ण, पिंटू गमेती ने रजत एवं चित्रांश गंचाल ने कांस्य पदक जीता l 74 किलोग्राम बार वर्ग में जयेश कामोया ने स्वर्ण पदक, नितेश सिंह चौहान ने रजत पदक एवं अमित साहू ने कांस्य पदक जीता l 83 किलोग्राम भार वर्ग में मितांशु सेन ने स्वर्ण पदक, प्रियांश साल्वी ने रजत पदक एवं वेदांत दुर्गावत ने कांस्य पदक जीता l 93 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल प्रजापत में स्वर्ण, 105  किलोग्राम भार वर्ग में पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने स्वर्ण पदक एवं 120 किलोग्राम भार वर्ग में विकल्प जैन ने स्वर्ण पदक जीता l

इसी प्रकार महिला वर्ग में 47 किलोग्राम भार वर्ग में मानसी रावत ने स्वर्ण पदक, 52 किलोग्राम भार वर्ग में सिद्धि बांठिया ने स्वर्ण पदक, 63 किलोग्राम भार वर्ग में धानी साहू ने स्वर्ण पदक एवं 69 किलोग्राम भार वर्ग में माही मीणा ने स्वर्ण पदक, 84 किलो से अधिक भार वर्ग में दिशा सिसोदिया ने स्वर्ण पदक जीता l

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक चंद्रेश सोनी , भूपेंद्र व्यास एवं गौरव साहू थे l प्रतियोगिता के आधार पर उदयपुर सीनियर पुरुष और महिला पावरलिफ्टिंग टीम का चयन किया गया l चयनित टीम 11 से 12 जुलाई तक अजमेर में आयोजित होने वाली 45वीं राजस्थान राज्य सीनियर इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी l

प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिनेश श्रीमाली थे, अध्यक्षता जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू ने की l विशिष्ट अतिथि राजस्थान स्ट्रेंथ लिफ्टिंग संघ के सचिव चंद्रेश सोनी, पावरलिफ्टर भूपेंद्र व्यास, जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष भूषण श्रीमाली एवं जिला क्रीड़ा परिषद की पर्यवेक्षक वेट लिफ्टिंग कोच धापू लोहार थी l प्रारंभ में खिलाड़ी गौरव साहू एवं राजस्थान पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव देवेंद्र साहू एवं नीलम डांगी ने सभी अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया l  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News