4 दिवसीय स्टेट जूनियर ओपन एवं अंतर जिला लाॅन टेनिस प्रतियोगिता 2020 शुरू
उदयपुर 9 जनवरी 2020। डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन उदयपुर द्वारा आज से फील्ड क्लब के ग्रास कोर्ट पर 4 दिवसीय स्टेट जूनियर ओपन एवं अंतर जिला लाॅन टेनिस प्रतियोगिता 2020 प्रारम्भ हुई।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. गिरिजा व्यास ने किया। महाराणा कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र सिंह राठौड़ समारोह ने अध्यक्षता की तथा विशिष्ठ अतिथि पूर्व विघायक त्रिलोक पूर्बिया थे।
एसोसिएशन सचिव एवं प्रतियोगिता के आयोजन सचिव दीपांकर चक्रवर्ती ने बताया कि चार दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में अंतर जिला के अलावा बालक-बालिका वर्ग के 11,12,14 एवं 18 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य के करीब 200 प्रतिभागी भाग ले रहे है।
चक्रवर्ती ने बताया कि 9 जनवरी को प्रातः साढ़े 11 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. गिरिजा व्यास द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर उद्घाटन समारोह में फील्ड क्लब के सचिव यशवंत आंचलिया, शंकर सोमानी, पी.सी.कच्छारा, पंकज कनेरिया सहित अनेक अतिथि मौजूद थे।
