CBSE वेस्ट जोन नेशनल बॉक्सिंग में नाएशा सिंह व गोराधन सिंह ने जीते स्वर्ण

उदयपुर के बॉक्सर्स ने 2 स्वर्ण, 4 रजत व 1 कांस्य पदक प्राप्त किए

 | 
Udaipur Boxers

उदयपुर 21 अगस्त 2025 । बहरोड़ अलवर में हुई वेस्ट जोन सी बी एस ई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राज्य क्रीड़ा परिषद के केंद्र के बॉक्सर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 4 रजत व 1 कांस्य पदक प्राप्त किए। 

राजस्थान सरकार के बॉक्सिंग प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया की नाएशा सिंह चुण्डावत और गोराधन सिंह सोलंकी ने स्वर्ण पदक, एंजेल जैन, मारिया मंसूरी, काव्यांश सालवी, मित्रांश मेनारिया ने रजत व कामाक्षी बजाज ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 

पदक विजेता बॉक्सर्स को जिला मुक्केबाज़ी संघ के सचिव फतह सिंह राठौड़, जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल व श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला के व्यवस्थापक संजय सोनी ने बधाई प्रेषित की है सभी बॉक्सर्स का श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में स्वागत किया गया।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News