MLSU के 59 खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

 | 
MLSU

 

Udaipur Times, Sports News: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयन्ती अतिथि गृह सभागार में सोमवार 31 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न खेलों के श्रेष्ठ खिलाड़ियों एवं पदक विजेताओं का सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य अवार्डी (वॉलीबॉल) सागरमल धायल, समारोह अध्यक्ष मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कुलगुरू प्रो. कैलाश डागा, विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल की अध्यक्षा प्रो. दिग्विजय भटनागर, विशिष्ठ अतिथि महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. मदन सिंह राठौड़, विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के सचिव डॉ. हेमराज सिंह चौधरी ने प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल सचिव डॉ. हेमराज सिंह चौधरी ने बताया कि सत्र 2025-26 में पश्चिम क्षेत्र/अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिताओं में निम्नानुसार पदक विजेताओं को कुल पुरस्कार राशि 13,54,012/- रू. की राशि आनॅलाईन माध्यम से खिलाड़ियों के खाते में ट्रांसफर की जायेगी।

01. अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कयाकिंग एवं कैनोईंग (पुरूष) प्रतियोगिता में MLSU कयाकिंग एवं कैनोईंग टीम ने के-2 500 मी. में कांस्य पदक। (पुरस्कार राशि 1 लाख 51 हजार) कुल 2 खिलाड़ी।

02. अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय रग्बी (महिला) प्रतियोगिता में MLSU रग्बी (महिला) टीम को चतुर्थ स्थान। (पुरस्कार राशि 1 लाख ) कुल 22 खिलाड़ी।

03. अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कयाकिंग एवं कैनोईंग (पुरूष) प्रतियोगिता में MLSU कयाकिंग एवं कैनोईंग टीम ने के-2 200 मी. में चतुर्थ स्थान। (पुरस्कार राशि 1 लाख) कुल 2 खिलाड़ी।

04. अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कयाकिंग एवं कैनोईंग (पुरूष) प्रतियोगिता में MLSU कयाकिंग एवं कैनोईंग टीम ने के-4 200 मी. में चतुर्थ स्थान। (पुरस्कार राशि 1 लाख) कुल 4 खिलाड़ी।

05. अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कयाकिंग एवं कैनोईंग (पुरूष) प्रतियोगिता में MLSU कयाकिंग एवं कैनोईंग टीम ने के-4 200 मी. में चतुर्थ स्थान। (पुरस्कार राशि 1 लाख) कुल 4 खिलाड़ी।

06. अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कयाकिंग एवं कैनोईंग (पुरूष) प्रतियोगिता में MLSU कयाकिंग एवं कैनोईंग टीम ने के-4 500 मी. में चतुर्थ स्थान। (पुरस्कार राशि 1 लाख) कुल 4 खिलाड़ी।

07. जोया खान को दक्षिण पश्चिम क्षेत्र जूडो (महिला) प्रतियोगिता में कांस्य पदक। (पुरस्कार राशि 21 हजार)

08. डोली सिंह चौहान को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जूडो (महिला) प्रतियोगिता में कांस्य पदक। (पुरस्कार राशि 31 हजार)

09. सकीना बानू को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुशु (महिला) प्रतियोगिता में कांस्य पदक। (पुरस्कार राशि 31 हजार)

10. सलोनी को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुशु (महिला) प्रतियोगिता में रजत पदक। (पुरस्कार राशि 51 हजार)

11. गंगा थापा को 5वें खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में रजत पदक (पुरस्कार राशि 51 हजार)

12. अनुष्ठा सिंह चावड़ा को 5वें खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्रतिभागिता करने पर। (पुरस्कार राशि 21 हजार)

13. गंगा थापा ने भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में जूड़ो खेल में रजत पदक। (पुरस्कार राशि 51 हजार)

14. दिव्यांशु बाबेल को पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय शंतरज (पुरूष) प्रतियोगिता में बोर्ड पदक। (पुरस्कार राशि 21 हजार)

15.  वंश शर्मा को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कयाकिंग एवं कैनोईंग (पुरूष) प्रतियोगिता के-1 500 मी. में रजत पदक (पुरस्कार राशि 51 हजार)

16. वंश शर्मा को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कयाकिंग एवं कैनोईंग (पुरूष) प्रतियोगिता के-1 1000 मी. में स्वर्ण पदक (पुरस्कार राशि 1 लाख)

17. महेश कुमार को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पावर लिफ्टिंग (पुरूष) प्रतियोगिता में रजत पदक। (पुरस्कार राशि 51 हजार)

18. लोकेश खिंची को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी बॉक्सिंग (पुरूष) प्रतियोगिता में कांस्य पदक। (पुरस्कार राशि 31 हजार)

19.  वंश शर्मा को 5वें खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में स्वर्ण पदक। (पुरस्कार राशि 1 लाख)

20. तन्मय शर्मा, रोहित कंधारी, दिपेश सिंह सलाल, सूर्यवीर सिंह जादौन, रजत मेनारिया, मनीष मेनारिया, ऋषि मेनारिया, साहित गायरी ने 5वें खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्रतिभागिता की।

इसके साथ ही इस वर्ष से जनरल चैम्पियनशिप (महिला वर्ग) में प्रथम स्थान पर विश्वविद्यालय सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय, उदयपुर को 51 हजार रू., द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम सुयश महाविद्यालय, राशमी को 31 हजार रू. व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रविन्द्रनाथ टैगोर पी.जी. महाविद्यालय, कपासन को 21 हजार रू. और जनरल चैम्पियनशिप (पुरूष वर्ग) में प्रथम स्थान पर विश्वविद्यालय सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय, उदयपुर को 51 हजार रू., द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम रवीन्द्रनाथ टेगौर महाविद्यालय, कपासन को 31 हजार रू. व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विश्वविद्यालय वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन महाविद्यालय व विद्या भवन रूरल इंस्टीट्यूट को 21 हजार रू. प्रदान किये गये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News