63वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता आत्मिका गुप्ता को 02 गोल्ड सहित 6 पदक
गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टड़ीज डबोक उदयपुर की बी.टेक. की इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन विभाग की छात्रा आत्मिका गुप्ता ने भोपाल में चल रही राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 02 गोल्ड सहित कुल 6 पदकों पर कब्जा जमाया।
संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि गिट्स स्टूडेंट्स के चौमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं चाहे वह खेल का क्षेत्र हो या पढाई का, विद्यार्थी को अग्रणी रखने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाता हैं। जिसके परिणाम स्वरूप आज गिट्स के विद्यार्थी नये -नये किर्तिमान रच रहें हैं।
डीन स्टुडेंट अफेयर डाॅ. राजीव माथुर के अनुसार आत्मिका गुप्ता ने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 मीटर एयर राइफल सीनियर महिला सिविलियन प्रतियोगिता एवं जूनियर महिला सिविलियन प्रतियोगिता दोनों में एक-एक स्वर्ण पदक हासिल किये।
इसके अतिरिक्त सिविलियन चैम्पियनशिप की व्यक्तिगत कैटेगरी में सीनियर एवं जूनियर महिला प्रतियोगिता में 02 कांस्य पदक हासिल किये। साथ ही शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैम्पियशिप की सीनियर यूथ केटेगरी में 01 रजत एवं जूनियर यूथ केटेगरी में 01 कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रकार कुल 06 पदक हासिल किये।
संस्थान के खेल अधिकारी डाॅ. मनोज कुमार सिंह के अनुसार आत्मिका वर्ष 2018 में सी.बी.एस.ई. की राष्ट्रीय चैम्पियशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। वह अपने प्रदर्शन और तैयारियों से खुश हैं जो उसके आगामी खेलों में मदद करेगा।
वित्त नियंत्रक बी.एल.जांगिड सहित गिट्स के सभी शिक्षकगणों ने आत्मिका को शुभकामनायें दी।