69वी जिला स्तरीय टेबल टेनिस एवं लॉन टेनिस प्रतियोगिता
विजेताओं को पारितोषिक दिए गए
उदयपुर 17 सितंबर 2025। सन्त तेरेसा विद्या दीप उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर के तत्वावधान में (17 से 19 आयु वर्ग) आयोजित की गई। वहीँ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार में 17 से 19 आयु वर्ग) छात्र-छात्रा लॉन टेनिस प्रतियोगिता के दलीय मुकाबले संपन्न हुए।
टेबल टेनिस प्रतियोगिता
69वी जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में व्यक्तिगत स्पर्धा में 19 वर्ष छात्र वर्ग में कुंवर दक्षेश प्रताप सिंह ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया और अपने सभी मुकाबले जीते और प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान भव्य राज सिंह रहे। 17 वर्ष छात्र वर्ग में लव्य गुप्ता प्रथम व चिदानंद डोरा द्वितीय स्थान पर रहे। 19 वर्ष छात्रा वर्ग में ध्रुविका सोनी प्रथम स्थान पर व नताशा गुप्ता द्वितीय स्थान पर रही। 17 वर्ष छात्रा वर्ग में समृद्धि डांगी प्रथम स्थान पर व सिद्धि डांगी द्वितीय स्थान पर रही।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य संत तेरेसा व पर्यवेक्षक गोविंद सिंह राठौड़ प्रधानाचार्य व चयन समिति संयोजक देवेन्द्र सिंह सारंगदेवोत ने पारितोषिक वितरण किया।
दलीय स्पर्धा 19 वर्ष छात्रा वर्ग में रोकवूड हाईस्कूल प्रथम स्थान पर व एम.डी.एस. विद्यालय द्वितीय स्थान पर रही, तथा 17 वर्ष छात्रा वर्ग में सी.पी.एस. विद्यालय प्रथम व रोकवूड हाईस्कूल द्वितीय स्थान पर रही। 19 वर्ष छात्र वर्ग में सेन्ट्रल एकेडमी सेक्टर तीन प्रथम स्थान एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केलाशपुरी द्वितीय स्थान पर रहे, 17 वर्ष छात्र वर्ग में सेन्ट एन्थोनी स्कूल प्रथम व सेन्ट ग्रेगोरियस स्कूल द्वितीय स्थान पर रहे।
लॉन टेनिस प्रतियोगिता
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार में आयोजित हो रही 69वी जिला स्तरीय विद्यालय 17/19 वर्षीय छात्र-छात्रा लॉन टेनिस प्रतियोगिता के दलीय मुकाबले संपन्न हुए। पर्यवेक्षक भावना बत्रा के अनुसार 19 वर्ष छात्र वर्ग में रॉकवुड प्रथम, संत तेरेसा द्वितीय, सीपीएस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं 17 वर्ष वर्ग में नवभारत प्रथम,एमडीएस द्वितीय तथा सेंट पॉल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका एकल मुकाबले में छात्रा वर्ग में 17 वर्ष में आयशा बांधला प्रथम वैश्वी मीणा द्वितीय हर्षिका तृतीय, 19 वर्ष वर्ग में सैफी पटेल प्रथम, पूर्वीका द्वितीय और भाविका तीसरे स्थान पर रही।
वहीं बालक वर्ग के आरंभिक रोमांचक व्यक्तिगत मुकाबलो के पश्चात 17 वर्ष वर्ग का फाइनल अपूर्व जैन व कनिष्क डांगी एवं 19 वर्ष वर्ग में नव्य भट्ट व हर्षिल के में मध्य खेला जाएगा।
मुकाबलों से पहले स्थानीय अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट स्वर्ण पदक विजेता गोमती गमेती, एशियन लेक्रोज गेम्स हेतु भारतीय टीम में चयनित दयाशंकर गमेती, नारायण लाल गमेती व यशोदा गमेती सहित प्रेम सिंह भाटी, सरदार सिंह, अनुकूल मिश्रा, कुशाल भगोरा, कमलेश व्यास आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया ।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
