6वीं राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में उदयपुर उपविजेता

उदयपुर की निशा राठौर को महिला वर्ग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया

 | 
s

उदयपुर की निशा राठौर को महिला वर्ग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया

उदयपुर| 6वीं राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन किया  गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  अजय सोनी समाजसेवी,पूर्व राष्ट्रीय पदक विजेता मुकेबाज,  विशिष्ट अतिथि जतिन श्रीमाली सचिव उदयपुर होटल संघ, सुश्री प्रेयसी पांडे, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नेहा, कुमावत कयाकिंग, ऋतुराज सिंह, कुलदीप जी राजावत, भुवनेश पालीवाल कृष्णा डेयरी, डॉ.अमित जी धींग कनक हॉस्पिटल उपस्थित थे।अध्यक्षता डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान ने की। इस अवसर पर जिला रग्बी संघ के सहसचिव डॉ हेमराज चौधरी ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
 

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव श्रीमान विजेंद्र कुलदीप ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान की पुरुष वर्ग में तृतीय स्थान के लिए सीकर ने टोंक को हरा कर प्राप्त किया, फाइनल मुकाबले में उदयपुर और जयपुर के बीच कड़ा मुकाबला रहा जिसमे जयपुर विजेता रहा तथा उदयपुर उपविजेता रही तथा जयपुर के कृष्णा पुरुष वर्ग को सर्वश्रेट खिलाड़ी चुना गया। महिला वर्ग में तृतीय स्थान के लिए उदयपुर ने टोंक को हरा कर प्राप्त किया। तथा फाइनल में जयपुर ने नागोर को हरा कर विजेता का खिताब प्राप्त किया। उदयपुर की निशा राठौर को महिला वर्ग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
 

इस अवसर पर जिला रग्बी संघ के विभिन्न पदाधिकारियों में वर्धमान सिंह नरूका, प्रताप सिंह राठौर, डॉक्टर दुष्यंत सालवी, सरदार सिंह राणावत, गजेंद्र शर्मा, सतीश चौधरी, जितेंद्र ठाकुर, डॉ धीरज नागदा,ऋतुराज सिंह, गगन पटेल, गगनदीप ,पारूल राठौर ,अजय परसोया आदि उपस्थित रहे। तथा सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए उत्साह और उमंग से भाग लिया। तथा मंच संचालन गजेंद्र शर्मा के द्वारा किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News