उदयपुर के 76 वर्षीय हरीश चावला ने गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
Udaipur Times, Sports News उदयपुर के 76 वर्षीय खिलाड़ी हरीश चावला ने जयपुर जिला पावरलिफ्टिंग संगठन के तत्वावधान में, राजस्थान पावरलिफ्टिंग संगठन की ओर से जयपुर के रेलवे इंस्टीट्यूट में इक्विप्ड बेंच प्रेस चैंपियनशिप मे शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
24 व 25 अक्टूबर (शनिवार-रविवार) को संपन्न हुई इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में राजस्थान भर से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
इस चैंपियनशिप में उदयपुर का नाम रोशन करते हुए टूर्नामेंट के सबसे वरिष्ठ, 76 वर्षीय खिलाड़ी हरीश चावला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस बेहतरीन जीत के साथ ही उन्होंने आगामी जनवरी 2027 में दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय भारतीय टीम के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया है।
प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान राजस्थान पावरलिफ्टिंग के सेक्रेटरी विनोद साहू एवं अन्य अतिथियों ने हरीश चावला को गोल्ड मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जयपुर पावरलिफ्टिंग के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पवन कुमावत सहित संगठन के कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।