ऑल इण्डिया इंटर जोन महिला हॉकी प्रतियोगिता

ऑल इण्डिया इंटर जोन महिला हॉकी प्रतियोगिता

21 मार्च से शुरू हुआ टूर्नामेन्ट 27 मार्च तक चलेगा

 
hockey

उदयपुर 22 मार्च 2022 । ऑल इण्डिया इंटर जोन हॉकी (महिला) चैम्पियनशिप 2021-22 का उद्घाटन समारोह कल 22 मार्च को महाराणा प्रताप खेलगांव स्थित हॉकी एस्ट्रो टर्फ फिल्ड पर प्रातः 10.00 बजे से प्रारम्भ हुआ था । 

ए.आई.यू., नई दिल्ली द्वारा इस वर्ष ऑल इण्डिया इंटर ज़ोन हॉकी (महिला) चैम्पियनशिप 2021-22 के आयोजन की जिम्मेदारी मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय को दी गई है जिसका आयोजन 21 मार्च से प्रारम्भ होकर 27 मार्च को समापन होगा। 

आज के मैच के परिणाम

1) रांची विश्वविद्यालय, झारखंड vs कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र 
विजेता - रांची विश्वविद्यालय 06- 01

2) भारतीहार विश्वविद्यालय, कोयंबटूर vs सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय, पुना
विजेता - सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय 05 - 03

3) पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला vs महात्मा गांधी कृषि विद्यापीठ विश्वविद्यालय वाराणसी 
विजेता - पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला 11 - 00

4) मैसूर विश्वविद्यालय, मैसूर vs कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र
विजेता -   मैसूर विश्वविद्यालय 04 - 01

5) जिवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर vs मंगलौर विश्वविद्यालय, कर्नाटक
विजेता - जिवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर 05 - 00

6) सम्बलपुर विश्वविद्यालय, उड़ीसा vs सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय, पुना
विजेता - सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय पुना 04-01


इससे पूर्व कल समारोह में मुख्य अतिथि, उदयपुर सम्भागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, सम्मानीय अतिथि, उदयपुर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा एवं ओलम्पियन एवं अर्जुन अवार्डी अशोक ध्यानचंद, विशेष अतिथि लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ तथा समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र यादव ऑनलाईन माध्यम से चैम्पियनशिप हेतु अपना आर्शीवचन दिया। समारोह की अध्यक्षता माननीय कुलपति महोदय प्रो. अमेरिका सिंह ने की।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  WhatsApp |  Telegram |  Signal

From around the web