उदयपुर जिला बेंच प्रेस टीम घोषित

उदयपुर जिला बेंच प्रेस टीम घोषित

पुरुष टीम का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू करेंगे वही महिला टीम का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजकुमारी यादव करेगी।

 
bench press team

उदयपुर 29  सितंबर 2022 । कोटा के दाधीच छात्रावास सभागार में 1 से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य जूनियर, सीनियर एवं मास्टर, पुरुष एवं महिला बेंचप्रेस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली उदयपुर टीम की आज घोषणा कर दी गई है। पुरुष टीम का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू करेंगे वही महिला टीम का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजकुमारी यादव करेगी। 

यह जानकारी देते हुए जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के सचिव विनोद साहू ने बताया कि उदयपुर टीम कल शाम को कोटा के लिए रवाना होगी। उदयपुर टीम इस प्रकार है। 

जूनियर वर्ग :-  गौरव साहू (कप्तान), जयेश कामोया, राहुल सिंह भाटी, मोहित भट्ट, विनय सोनी, लोकेश गायरी, देवेंद्र नागदा, स्वप्निल यादव, शैलेश कुमावत, सौरभ मल, विनीत चौहान, हार्दिक दवे, निश्चय लोढ़ा। 

सीनियर वर्ग :-  गौरव साहू, राहुल सिंह भाटी, गोविंद सिंह राठौड़, अनिल मोची, जतिन नंदवाना, संदीप सोनी, सूरज गहलोत, आनंद भारद्वाज, दिनेश सेन, धीरेंद्र सिंह। 

महिला सीनियर वर्ग :-  राजकुमारी यादव (कप्तान) , पायल नलवाया, श्रेया सिंह, मानसी शर्मा, सोनिया पालीवाल। 

महिला जूनियर वर्ग :-  प्रियंका वैष्णव, अनुष्का भारद्वाज, कृतिका चौहान, मानसी शर्मा, प्रियंका भाटी, भावना सोलंकी, श्रेया सिंह, सोनिया पालीवाल। 

मास्टर वर्ग :- प्रदीप सिंह झाला, अब्दुल हाफिज़, हरीश चावला, राहिल अहमद शेख, ओम सिंह चौहान, आनंद भारद्वाज, विजय कुमार हासिजा, सैयद आबिद हुसैन, धीरेंद्र सिंह व महिला वर्ग में पायल नलवाया को टीम में शामिल किया गया है। 
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal