उदयपुर में केन्द्रीय जनजाति प्रशिक्षण शिविर 23 मई से 12 जून तक

शिविर में भाग लेने वाले समस्त जनजाति खिलाड़ियो की सभी व्यवस्था राज्य क्रीडा परिषद के माध्यम से उपलब्ध

 | 
maharana

उदयपुर में केन्द्रीय जनजाति प्रशिक्षण शिविर, उदयपुर में 23 मई से 12 जून 2022 तक आयोजित होगा। 

ज़िला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि खेल विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद, जयपुर एवं क्षैत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र, उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 23 मई से 12 जून 2022 तक केन्द्रीय जनजाति प्रशिक्षण शिविर 2022, महाराणा भूपाल स्टेडियम, उदयपुर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें संभाग भर के तीन सौ जनजाति बालक/बालिका खिलाडी 21 दिन तक नौ खेलो में जिसमें एथेलेटिक्स, बॉस्केटबाल, वॉलीबॉल, हॉकी, कब्बड्डी, खो-खो, हैण्डबॉल, फुटबाल (बालक वर्ग) एवं तीरन्दाजी में राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद के दक्ष प्रशिक्षक प्रशिक्षण देगे।

शिविर में भाग लेने वाले समस्त जनजाति खिलाड़ियो की आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, मैदान व्यवस्था एवं खेल साम्रगी राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी। आवास व्यवस्था हेतु बालिका खिलाड़ियो की जैन धर्मषाला हाथीपोल एवं बालक खिलाड़ियो की महाराणा भूपाल स्टेडियम (भण्डारी दर्षक मण्डप ) में की गयी है। शकील हुसैन ने बताया की शिविर हेतु समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News