राज्य अन्तर जिला सिविल सेवा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उदयपुर द्वितीय स्थान पर

प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक कोटा में हुई आयोजित

 | 
table tenis

उदयपुर, 31 अक्टूबर। कार्मिक विभाग द्वारा प्रथम राजस्थान राज्य अन्तर जिला सिविल सेवा टेबल टेनिस प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक कोटा में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में उदयपुर जिले के खिलाड़ियों ने भाग लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जिले से मैनेजर के रूप मेें सुरेन्द्र सिंह चुण्डावत, कप्तान देवेन्द्र सिंह सारंगदेवोत शा.शि, पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर, लक्ष्मण सिंह चौहान अध्यापक, नगेन्द सिंह सोलंकी खेल अधिकारी मावली, रविन्द्र सिंह शेखावत अध्यापक, चिन्मय भटट् व्याख्याता, रोहिन माथुर लेखाधिकारी ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यवाहक जिला अध्यक्ष एवं खेल मंत्री सुरेन्द्र सिंह चुण्डावत ने बताया कि दल के उदयपुर लौटने पर ब्रॉन्ज मेडल की ट्रॉफी जिला कलक्टर तारा चन्द मीणा एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) श्रीमती प्रभा गौतम को सुपुर्द की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News