कलक्टर ने खिलाड़ियों के लिए सीएसआर से खरीदी 600 हॉकी किट

उदयपुर कलक्टर ताराचंद मीणा की पहल

 | 
Tarachand meena

उदयपुर 20 अगस्त 2022 । राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा निरंतर प्रयासरत हैं। उदयपुर पहले से ही टीमों के गठन में प्रदेश में अग्रणी चल रहा है। 

अब इस आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर भी नवाचार किए जा रहे हैं। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने सीएसआर से 600 हॉकी स्टिक और सिंथेटिक टर्फ बॉल्स प्राप्त की हैं। इन हॉकी स्टिक और बॉस का उपयोग ग्रामीण ओलंपिक खेलों के तहत किया जाएगा। जिला कलेक्टर की इस पहल से स्थानीय खिलाड़ियों में भी उत्साह का संचार है

उल्लेखनीय है कि हाल ही में खिलाड़ियों को उचित मंच उपलब्ध कराने के लिए जिले में 80 नए खेल मैदान विकसित किए गए हैं वहीं गत दिनों महिला क्रिकेट प्रतियोगिताओं और जनजाति खिलाड़ियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था।  

इन प्रयासों से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है। इधर जिला कलक्टर ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन को लेकर जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तरीय समितियों को प्रभावी ढंग से दायित्वों के क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News