उदयपुर के दीपांकर व दिल्ली के अनिल निगम ने जीता टेनिस डबल्स की खिताब

आईटीएफ-200 रेंकिंग विश्व टेनिस प्रतियोगिता के 60 वर्षीय आयु वर्ग के फाईनल में जीता ख़िताब

 | 
deepankar chakravarthty

उदयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन सीनियर्स द्वारा पूना के बालेवाड़ी स्टेडियम में आयोजित की गई आईटीएफ-200 रेंकिंग विश्व टेनिस प्रतियोगिता के 60 वर्षीय आयु वर्ग के फाईनल में केरल के मैथ्यू जाॅर्ज व अब्दुजल नजीम की जोड़ी को उदयपुर के दीपांकर चक्रवर्ती व दिल्ली के अनिल निगम ने हराकर डबल्स का खिताब जीता।

वहीं एक अन्य मैच में 60 वर्षीय आयु वर्ग के सिंगल्स में  उदयपुर के दीपांकर चक्रवर्ती दिल्ली के अनिल निगम से हाकर उप विजेता रहें। दीपांकर ने जयपुर में दोहरा खिताब जीतने के बाद पूना में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए देश के टाॅप 10 में अपना स्थान बनाये रखा है।  

आईटीएफ खिताब जीतने वाले दीपांकर उदयपुर के पहले खिलाड़ी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News