वेटरन्स खिलाड़ी दीपांकर चक्रवर्ती ने जीता दोहरा खिताब

विश्व रेकिंग मास्टर्स-200 (आईटीएफ 200) टेनिस प्रतियोगिता
 | 
deepankar chakrvarthy

उदयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन द्वारा 26 नवम्बर से औरंगाबाद में आयोजित की जा रही विश्व रेकिंग मास्टर्स-200 (आईटीएफ 200) टेनिस प्रतियोगिता के 55 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता में उदयपुर के वेटरन्स खिलाड़ी दीपांकर चक्रवर्ती ने दोहरा खिताब जीता।

आज सिंगल्स के हुए मुकाबले के फाइनल में दीपांकर ने महाराष्ट्र के आशीष डिके को 6-3,6-4 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। आज ही हुए डबल्स मुकाबले के फाइनल में दीपांकर व हैदराबाद के उदयश्वर निगम की जोड़ी ने दिल्ली के हर्ष कुमार शर्मा व मुबंई के भूपिन्दर ओबेराय को 6-2, 6-3 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। 

आज पारितोषिक वितरण औरंगाबाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विशाल कुपे द्वारा किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News