सज्जनगढ़, जयसमंद और फुलवारी की नाल सेंचुरी में प्रवेश शुल्क बढ़ा

सज्जनगढ़ में 90 की बजाय 100 रूपये देने होंगे

 | 
dear in sajjangadh park

उदयपुर 3 अप्रैल 2022 । प्रदेश में टाइगर रिज़र्व और सेंचुरी में घूमना अब महंगा हो गया है। प्रदेश सरकार ने नए वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। इस आदेश के बाद उदयपुर के सज्जनगढ़, फुलवारी की नाल और जयसमंद वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में प्रवेश शुल्क बढ़ गया है। 

नए आदेश के बाद सज्जनगढ़ वन्य जीव अभ्यारण्य में भारतीय पर्यटक को 90 की बजाय 100 रूपये, विदेशी नागरिक को 405 की बजाय 455 रूपये, स्टूडेंट्स को 35 की बजाय 45 रूपये देने होंगे। वहीँ पार्किंग हेतु कार जीप के लिए पहले 275 रूपये देने होते थे अब 305 रूपये खर्च करने होंगे।  जबकि दुपहिया वाहनों को 45 की बजाय 55 रूपये खर्च करने होंगे।  भारतीय पर्यटकों के लिए कैमरे के अतिरिक्त 890 रूपये (पहले 805 रूपये) जबकि विदेशी नागरिको को कैमरे के लिए 1200 की बजाय 1320 रूपये देने होंगे। 

फुलवारी की नाल में भारतीय पर्यटक को 75 की बजाय 85 रूपये, विदेशी नागरिक को 405 की बजाय 450 रूपये, स्टूडेंट्स को 35 की बजाय 40 रूपये देने होंगे। वहीँ पार्किंग हेतु कार जीप के लिए पहले 275 रूपये देने होते थे अब 305 रूपये खर्च करने होंगे।  जबकि दुपहिया वाहनों को 45 की बजाय 55 रूपये खर्च करने होंगे।  

 इसी प्रकार नए आदेश के बाद जयसमंद वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में भी भारतीय पर्यटक को 75 की बजाय 85 रूपये, विदेशी नागरिक को 405 की बजाय 450 रूपये, स्टूडेंट्स को 35 की बजाय 40 रूपये देने होंगे। वहीँ पार्किंग हेतु कार जीप के लिए पहले 275 रूपये देने होते थे अब 305 रूपये खर्च करने होंगे।  जबकि दुपहिया वाहनों को 45 की बजाय 55 रूपये खर्च करने होंगे।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News