स्वतंत्रता दिवस 2022: फुटबॉल मैच का हुआ आयोजन

केबिनेट मंत्री खाचरियावास ने किया शुभारंभ
 | 
football match

उदयपुर 16 अगस्त 2022 । स्वतंत्रता दिवस 2022 के मुख्य समारोह पश्चात जिला फुटबॉल संघ और जावर माइंस फुटबॉल अकादमी के बालक-बालिकाओं का फुटबॉल मैच महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित किया गया। 

शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास रहे। उन्होंने सभी खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दी और खेल भावना से खेलते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर तारांचद मीणा, समाजसेवी लालसिंह झाला सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर द्वारा खिलाडि़यों को मेडल एवं अल्प आहार उपलब्ध करवाया गया। 

समापन समारोह में पुलिस उप अधीक्षक चेतना भाटी, सेव द गर्ल चाइल्ड की ब्रांड एम्बसेडर डॉ. दिव्यानी कटारा, जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन, समाजसेवी दिनेश श्रीमाली, विनोद जैन, फुटबॉल प्रशिक्षक शकील अहमद, रेफरी नीरज बत्रा, जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News