फ्रीडम कप 2022- जुनेद हुसैन के धुआंधार शतक से जीती उदयपुर क्रिकेट एकेडमी

79 गेंदो मे 15 चौके एवं 3 छक्को की बदोलत 131 रनो की नाबाद पारी के लिये जुनैद हुहुसैन को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया
 | 
junaid hussain

उदयपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में फील्ड क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित फ्रीडम कप 2022 के पहले मुकाबले में उदयपुर क्रिकेट एकेडमी ने के टी क्रिकेट एकेडमी को 151 रनों से पटखनी दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उदयपुर क्रिकेट एकेडमी के कप्तान जुनेद हुसैन की धुआंधार नाबाद 131 रनों एवं उदय तलदार के शानदार 69 रनों की बदोलत उदयपुर क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 264 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी के टी क्रिकेट एकेडमी 113 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। 

के टी क्रिकेट एकेडमी की और शेहजान ने 25 एवं भावुक ने 30 रनों का योगदान दिया। उदयपुर क्रिकेट एकेडमी के युवराज शर्मा एवं हर्शुल जैन ने 3-3 विकेट एवं निखिल शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किये। 79 गेंदो मे 15 चौके एवं 3 छक्को की बदोलत 131 रनो की नाबाद पारी के लिये जुनैद हुहुसैन को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News