उदयपुर के गौरांग सिंह नेशनल साइकिलिंग कम्पटीशन के लिए क्वालीफाई
उदयपुर। आगामी 7 जनवरी 2023 को महाराष्ट्र में होने वाली नेशनल साइकिलिंग स्पर्धा में उदयपुर के गौरांग सिंह ने राजस्थान स्टेट रोड साइकिलिंग ट्रायल्स मे दूसरा स्थान प्राप्त किया और आने वाले नेशनल चैंपियनशिप टीम प्रतियोगिता में राजस्थान टीम में अपना स्थान बनाया।
गौरांग की टीम के सदस्य जितेन्द्र पटेल और भाई मणि राज सिंह ने बताया की गौरांग ने पिछले 1 वर्ष से कठिन परिश्रम और ट्रेनिंग के चलते ये मुकाम हासिल किया है। गौरांग की ट्रेनिंग में विशेष रूप से सुबह 4 बजे उठना, योगा, व्यायाम, साइकलिंग के साथ डाइट का ध्यान रखना है।
जितेंद्र ने बताया की राजस्थान स्टेट रोड साइकिलिंग की ट्रायल्स बीकानेर के नेशनोक में हुई जिसमे गौरांग सिंह ने अंडर 23 केटेगरी में 40 km की दुरी 53 मिनट 1 सेकंड में पूरी की। गौरांग अगली नेशनल साइकिलिंग टीम के हिस्सा होंगे और राजस्थान के लिए खेलेंगे |
