71 वर्षीय हरीश चावला नें राजस्थान के लिए जीते दो गोल्ड़ मेडल

राजस्थान स्ट्रेंथ लिफ्टिगं चैम्पियनशिपन आयोजित

 | 
HARISH CHAWLA

उदयपुर 3 मई 2022 । लव-कुश इनडोर स्टेडियम में राजस्थान स्ट्रेंथ लिफ्टिगं चैम्पियनशिपन आयोजित की गई जिसमें राजस्थान के सौ से अधिक खिलाड़ियों नें भाग लिया। चैम्पियनशिप में राजस्थान की और से खेलते हुए उदयपुर के 71 वर्षीय राष्ट्रीय खिलाड़ी हरीश चावला नें दो गोल्ड़ मेडल प्राप्त किये। 

आयोजित चैम्पियनशिप में स्ट्रेंथ लिफ्टिगं के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद सामर एंव बेंच प्रेस एसोशिएशन के राष्ट्रिय प्रमुख विनोद साहू नें चावला को मेडल पहना कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर  खेल अधिकारी शकील हुसैन व देहात के जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान नें आयोजन समीति के अध्यक्ष चन्द्रेश सोनी  व लिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों की प्रशंसा की। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News