हर्षित खाण्डल का चयन अंतराष्ट्रीय खेल कज़ाक कुर्शी प्रतियोगिता में

कज़ाकिस्तान का खेल है कज़ाक कुर्शी

 | 
Harshit Khandel

उदयपुर 21 जनवरी 2023। विद्या भवन रुरल इंस्टीट्यूट के छात्र हर्षित खाण्डल का चयन अंतराष्ट्रीय खेल कज़ाक कुर्शी प्रतियोगिता में हुआ जिसका आयोजन कजाकिस्तान में हुआ। 

हर्षित खाण्डल ने बताया कि 14 दिसम्बर को प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ जिसमें वहाँ की आजादी एवं संस्कृति को दर्शाया गया। इसके बाद खेल के शुरुआत हुई जहां हमारी भारतीय टीम ने भी अपने राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रतिनिधित्व किया। 

इस प्रतियोगिता में कुल 34 देशों ने भाग लिया था लीग मेचों में जीत हासिल कर सेमीफाईनल तक जगह बनाई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News