ओलम्पिक सप्ताह कार्यक्रम में हाॅकी प्रदर्शन मैच का हुआ आयोजन

हाॅकी उदयपुर ने महिला तथा पुरूष वर्ग मे "हाॅकी प्रदर्शन मैच" का आयोजन कर मनाया ओलम्पिक दिवस

 | 
hockey match
हॉकी प्रदर्शन मैच मे विद्या भवन हाॅकी क्लब ( महिला वर्ग ) मे तथा  बी.एन. हाॅकी एकेडमी ( पुरूष वर्ग ) मे विजयी रहे ।

उदयपुर 24 जून 2022 । अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ FIH तथा भारतीय ओलम्पिक संघ IOA के अध्यक्ष माननीय नरेंद्र ध्रुव बत्रा के निर्देशन मे हाॅकी राजस्थान के अध्यक्ष अरूण सारस्वत तथा महासचिव मित्रानन्द पूनिया के निर्देशानुसार हाॅकी उदयपुर द्वारा ओलम्पिक सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला तथा पुरुष वर्ग के हाॅकी प्रदर्शन मैच का आयोजन कर अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस मनाया ।

सायंकालीन सत्र मे महाराणा प्रताप खेल गांव स्थित हॉकी एस्ट्रो टर्फ खेल मैदान पर महिला वर्ग मे विद्याभवन हाॅकी क्लब तथा बी.एन हाॅकी एकेडमी के मध्य हाॅकी प्रदर्शन मैच खेला गया विद्या भवन हाॅकी क्लब (महिला वर्ग ) मे 3 - 2 स्कोर से विजयी रहा तथा पुरुष वर्ग मे बी.एन हाॅकी एकेडमी ने विद्या भवन हाॅकी क्लब को 3 - 1 से परास्त किया, खिलाडियो ने ओलम्पिक तथा खेल भावना का संदेश दिया ।

ओलम्पिक सप्ताह कार्यक्रम उदयपुर के संयोजक कुलदीप शर्मा ने बताया ओलम्पिक सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत आज ओलम्पिक दिवस के अवसर पर ओलम्पिक केक काटकर तथा मिठाई वितरण कर ओलम्पिक दिवस को उत्साह पूर्वक मनाया गया।

ओलम्पिक दिवस पर आयोजित प्रदर्शन मैच के दौरान मुख्य आतिथी के रूप मे ललित सिंह झाला, खेल अधिकारी - महाराणा प्रताप खेल गांव तथा विशिष्ट अतिथी मोहम्मद तस्कीन उपजिला शिक्षा अधिकारी खेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. कुलदीप सिंह झाला, सचिव- हाॅकी उदयपुर, ने की तथा नाहर सिंह झाला उपाध्यक्ष हाॅकी उदयपुर, भैरो सिंह राठौड, महीपाल सिंह झाला, महेन्द्र सिंह राठौड, ललित प्रजापत, शंकर मीणा सहित वरिष्ठ हाॅकी खिलाडी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे एवं खिलिडियो का उत्साह वर्धन किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News