आईसीएआई उदयपुर ब्रान्च की फुटबाल टीम बनी चेम्पियन

दयपुर ब्रान्च की टीम ने लखनउ की टीम को पेनल्टी शूट में 3-2 से हराकर खिताब पर कब्जा किया
 | 
ICAI

उदयपुर। दी इन्स्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउन्टेट्स ऑफ इण्डिया की सेन्ट्रल कोन्सिल ऑफ इण्डिया द्वारा आगरा में पहली बार 12-14 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल टुर्नामेन्ट में उदयपुर ब्रान्च की टीम ने लखनउ की टीम को पेनल्टी शूट में 3-2 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।

उपाध्यक्ष सीए अभिषेक संचेती ने बताया कि टुर्नामेन्ट में आगरा, अलवर, जबलपुर, प्रयागराज, मेरठ, उदयपुर, लखनउ, कानपुर की टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि उदयपुर टीम ने पूरे टुर्नामेन्ट के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अंकित जैन मैन ऑफ द मैच एवं कप्तान राहुल माहेश्वरी ने टुर्नामेन्ट में 7 गोल कर मैन ऑफ द टुर्नामेन्ट रहें।

टीम के उदयपुर पंहुचनें पर संचेती के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत कर पूरी टीम को मालाओं से लाद दिया गया। टीम का ब्रान्च में भी स्गवात किया गया। इस अवसर पर सचिव सीए प्रतिभा  जैन,कार्यकारिणी सदस्य हितेश भदादा,सीए चिराग धर्मावत मौजूद थे।

टीम में  रौनक जैन, विशाल मेनारिया, हर्षित जैन, जिगर औदिच्य, स्वप्निल पूंजावत, तुलसीराम डांगी, रौनक शुक्ला, देवाशीष कोगटा, रविश माण्डावत, विजय मेनारिया, अंकित जैन शामिल थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News