MLSU की मेजबानी में ऑल इण्डिया इंटर जोन महिला हॉकी प्रतियोगिता 21 मार्च से

MLSU की मेजबानी में ऑल इण्डिया इंटर जोन महिला हॉकी प्रतियोगिता 21 मार्च से

भारत के चारों जोन की 16 विश्वविद्यालय की टीमें भाग लेंगी

 
MLSU

विश्वविद्यालय में खेलों का वातावरण तैयार किया जा रहा है जिससे आदिवासी प्रतिभाएं राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सके-कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह

उदयपुर 16 मार्च 2022 । मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इसमें भारत के चारों जोन की 16 विश्वविद्यालय की टीमें भाग लेंगी।

सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति एवं ऑल इण्डिया इंटर जोन हॉकी (महिला) चैम्पियनशिप के संरक्षक प्रो. अमेरिका सिंह तथा सह संरक्षक “अशोक ध्यानचंद” ओलम्पियन एवं अर्जुन अवार्डी के संयोजन में आयोजन की पूर्ण तैयारियां कर ली गई है। उच्च शिक्षाक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र यादव द्वारा ऑल इण्डिया इंटर जोन हॉकी (महिला) चैम्पियनशिप के लोगो का विमोचन कियाया गया। 

ऑल इण्डिया इंटर जोन हॉकी महिला चैम्पियनशिप के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथी के रूप में वैभव गहलोत, अध्यक्ष, राजस्थान क्रिकेट संघ तथा सम्मानीय अतिथी के रूप में श्री अशोक ध्यानचंद ओलम्पियन एवं अर्जुन अवार्डी एवं जिला कलेक्टर तारा चंद मीणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह द्वारा की जायेगी। 

समापन समारोह में मुख्य अतिथी के रूप में माननीय राज्यपाल महोदय श्री कलराज मिश्र ने अपनी स्वीकृति दे दी है। समापन समारोह में सम्मानीय अतिथी के रूप में त्रिनिदाद तथा टोबेगो गणराज्य के उच्चायुक्त माननीय डॉ. रोजर गोपॉल भी शिरकत करेगें। 

विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के अध्यक्ष प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत ने बताया कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की मेजबानी में ऑल इण्डिया इंटर जोन हॉकी (महिला) चैम्पियनषिप का आयोजन सोमवार, दिनांक 21 मार्च से प्रारम्भ होगा। 

आयोजन सचिव डॉ. गिरिराज सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा इस वर्ष ऑल इण्डिया जोन हॉकी (महिला) चैम्पियनशिप की जिम्मेदारी दी गई थी। ऑल इण्डिया इंटर जोन हॉकी (महिला) चैम्पियनशिप के सह आयोजन सचिव डॉ. कुलदीप सिंह झाला ने जानकारी दी। ऑल इण्डिया जोन हॉकी (महिला) चैम्पियनशिप के चारों जोन क्रमशः ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, नोर्थ जोन तथा साऊथ जोन की सोलह क्वालिफाई टीमें भाग लेगी। 

नोर्थ जोन से पंजाबी यूनिवर्सिटी, महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी रोहतक, कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी, गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, ईस्ट जोन से सम्बलपुर यूनिवर्सिटी उड़ीसा, रांची यूनिवर्सिटी झारखंड, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी उत्तरप्रदेश, वी.बी.एस.पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर उत्तरप्रदेश, वेस्ट जोन से जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर, आई.टी.एम. यूनिवर्सिटी ग्वालियर, सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी पुणे, यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान जयपुर, साउथ जोन से यूनिवर्सिटी ऑफ मैसूर, भरतीयार यूनिवर्सिटी कोयम्बटूर, मंगलौर यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास चैन्नई आदी टीमों द्वारा भाग लिया जाएगा।

सह आयोजन सचिव डॉ. कुलदीप सिंह झाला ने बताया ऑल इण्डिया के चारो जोन की क्वालिफाईड कुल 16 विश्वविद्यालयों के मध्य लीग कम नॉक आउट आधार पर प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी। सात दिवसीय प्रतियोगिता मे कुल 32 मैच होगे। 
 
टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. पी. वी. पटेल, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर भारतीय खेल प्राधिकरण, असिस्टेंट टूर्नामेंट डायरेक्टर श्री जलज शर्मा, खेल अधिकारी, रायसेन, भोपाल तथा अम्पायर मैनेजर अमृतपाल सिंह सिद्धू के निर्देशन में मैच के लिये हॉकी इण्डिया के क्वालिफाईड अन्तर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय अम्पायर की नियुक्ति की गई है। 

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर पी एस राजपूत ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु क्रीड़ा मण्डल के संकाय सदस्य तथा सह आयोजन सचिव डॉ. दीपेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. भीमराज पटेल, डॉ. हेमराज चौधरी, डॉ. सुरेन्द्र सिंह चौहान तथा डॉ. कुलदीप सिंह झाला के संयोजन में कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन किया जायेगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal