अंतराष्टीय फीडे रेटेड रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता

भारत सहित 8 देशों फेडरेशन के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

 | 
Chess in Lakecity

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, राजस्थान राज्य शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ, के तत्वावधान में एडवोकेट प्रेमचंद्र मोगरा स्मृति विंटर कप क्लासिकल बिलो 1600 अंतराष्टीय फीडे रेटेड रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता शुक्रवार को आर्बिट रिसोर्ट, न्यु भोपालपुरा, आर.के. सर्कल मे आयोजित होगी।

चेस इन लेकसिटी के मुख्य संरक्षक तुषार मेहता ने बताया की भारत सहित 8 देशों फेडरेशन जिसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैंड, नेपाल, श्रीलंका,ट्यूनीशिया, यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के खिलाड़ी  व देश भर से  400  खिलाड़ी लेगे हिस्सा। आयोजन प्रमुख एडवोकेट मनीष मोगरा ने बताया कि प्रतियोगिता प्रथम चक्र प्रातः 10 .00  बजे खेला जाएगा शहर के प्रतिभागियों के लिए आयोजकों के द्वारा निःशुल्क लंच की व्यवस्था की गई है।

लेकसिटी के अध्यक्ष व आयोजन प्रमुख राजीव भारद्वाज ने बताया कि 3 दिवसीय इस प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि 15 लाख रूपये होगी जिसका प्रथम, द्वितिय व तृतीय पुरस्कार सहित प्रथम 35 स्थानो पर आने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की जायेगी। उपाध्क्षय डॉ ओम साहू ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गो जिनमें अण्डर  7, 9, 11, 13,15,17, और 19 आयु वर्ग व रेटिंग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की जायेगी। चेस इन लेकसिटी सचिव विकास साहू ने बताया कि पुरस्कारों में फीडे रेटिंग 1200 से 1399 वर्ग , फीडे रेटिंग 1000 से 1199 वर्ग के विजेता ,अनरेटेड़, वेर्टन वर्ग के विजेता, महिला वर्ग मे विजेता को नकद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की जायेगी। पुरस्कारों  की कुल संख्या 173 प्रदान की जायेगी। प्रतियोगिता में फीडे रेटेड खिलाड़ीयों के साथ-साथ अनरेटेड खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जो अपने बेहतर प्रदर्शन से अपनी फीडे रेटिंग को बढ़ायेंगे साथ ही अनरेटेड खिलाड़ीयों के लिए फीडे रेटिंग लेने का मौका रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News