राजस्थान सीनियर बॉक्सिंग टीम का प्रतिनिधित्व करेगी झलक
झलक हाल ही मे जयपुर में आयोजित राज्य प्रतियोगिता में 50 किलो भार वर्ग में राजस्थान चैम्पियन बनी थी
| Dec 19, 2022, 19:54 IST
उदयपुर 19 दिसंबर 2022 । भोपाल मध्यप्रदेश में कल से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उदयपुर की अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर झलक तोमर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी।
राजस्थान बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने बताया कि झलक हाल ही मे जयपुर में आयोजित राज्य प्रतियोगिता में 50 किलो भार वर्ग में राजस्थान चैम्पियन बनी थी।
झलक राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
