राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में लेकिसिटी की 7 वर्षीय होनहार शतरंज खिलाड़ी कियाना लेगी हिस्सा

कियाना परिहार ने हाल ही में संपन्न राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में चैंपियन का खिताब जीता 

 | 
kiana

34 वी राष्ट्रीय अंडर 8 बालिका शतरंज प्रतियोगिता व 10वीं राष्ट्रीय स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में लेकसिटी की होनहार शतरंज खिलाड़ी कियाना परिहार अपना दमखम दिखाएगी  

लेकसिटी के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि उड़ीसा शतरंज संघ की मेजबानी में 9 से 14 मई तक आयोजित होने वाली 34 वें राष्ट्रीय अंडर 8  बालिका शतरंज प्रतियोगिता जो आंध्र प्रदेश शतरंज संघ की मेजबानी में विजयवाड़ा में आयोजित होगी व इसी प्रकार 10वी राष्ट्रीय स्कूल शतरंज प्रतियोगिता 16 से 20 मई भुवनेश्वर में आयोजित होगी 

शतरंज प्रशिक्षक व सचिव विकास साहू ने बताया कि कियाना परिहार ने हाल ही में संपन्न राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में चैंपियन का खिताब जीता था जिसके आधार पर  कियाना का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया गया संरक्षक तुषार मेहता व लेकसिटी के अन्य सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को  कियाना परिहार से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है और वह उस पर खरी उतरेगी इस अवसर पर सभी द्वारा उसे बधाई प्रेषित की गई इस अवसर पर चेस इन लेकसिटी के संरक्षक तुषार मेहता, अध्यक्ष राजीव भारद्वाज व अन्य सभी पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा कियाना को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

2.5 साल की उम्र शुरु किया शतरंज खेलना 

शतरंज खिलाड़ी कियाना परिहार ने 2.5 साल की उम्र में अपने पिता के साथ शतरंज खेलना शुरू किया और पेशेवर प्रशिक्षक से सीखना शुरू किया। पिछले 12 महीने से शतरंज प्रशिक्षक विकास साहू कियाना परिहार को मेंटर और कोचिंग दे रहे हैं और उनके खेल को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए समर्पित हैं। कियाना और उनके कोच दोनों आने वाले वर्षों में ग्रैंड मास्टर का खिताब पाने के लिए आश्वस्त हैं और शायद सबसे कम उम्र के जीएम हैं। बोर्ड पर प्रतिदिन लगभग 5.5 घंटे कियाना अभ्यास, ऑनलाइन और शतरंज इंजन के साथ, पहले से ही लाइसेंस प्लेटफॉर्म पर 1900़ रेटिंग पर पहुंच गया है शतरंज को धैर्य और ध्यान देने की आवश्यकता होती है और उसके माता,पिता हमेशा उसे खुश और शांत करने की कोशिश करते हैं।  माता,पिता  सफलता पाने और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार होने की प्रार्थना करती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News