लेकसिटी ओपन संडे कप शतरंज प्रतियोगिता रविवार को

इस प्रतियोगिता मे अण्डर 5,7,9,11,13,15,17,19 व सीनियर खिलाड़ी लेंगे हिस्सा 

 | 
chess in lakecity

एमडीएस स्कूल व सीआईएल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ चैस, इंडियन चैस स्कूल की मेजबानी में चैस इन लेकसिटी के तत्वाधान में लेकसिटी ओपन संडे कप शतरंज प्रतियोगिता रविवार 11 सितंबर को सेक्टर 3 स्थित एम.डी.एस. पब्लिक स्कुल मे आयोजित होगी।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला चक्र 9 बजे खेला जाएगा। 1 दिवसीय इस प्रतियोगिता मे अण्डर 5,7,9,11,13,15,17,19 व सीनियर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे । प्रतियोगिता ग्रुप ए व बी मैं आयोजित की जाएगी, प्रत्येक आयु वर्ग मैं प्रथम 6 स्थान प्राप्त खिलाड़ी को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी शेष सभी शातिरों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाऐगें।

प्रतियोगिता के निर्णायक निलेष कुमावत व मनीष चण्डालिया ने बताया कि प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्वति से 5 चक्रो में खेली जाएगी।  इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टी चेस इन लेकसिटी कार्यालय मे आज शनिवार तक जमा करा सकते है। प्रतियोगिता मैं कुल करीब 23 हजार के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे प्रतियोगिता में आज दिनांक तक कुल 70 खिलाड़ियों की प्रविष्टि प्राप्त हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News