उदयपुर के लक्ष्यराज ने राज्य बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण

प्रथम राज्य अंडर 14 विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता

 | 
udaipur

जोधपुर में आयोजित प्रथम राज्य अंडर 14 विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उदयपुर के बॉक्सर लक्ष्यराज चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 

राज्य क्रीड़ा परिषद के बॉक्सिंग  कोच नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया कि लक्ष्यराज ने शानदार प्रदर्शन किया व चार मुकाबलों में से तीन मुकाबले पहले ही राउंड में अपने प्रतिद्वंदियों को बाहर कर दिया। 

लक्ष्यराज आलोक सीनियर सेकंडरी विद्यालय सेक्टर 11 के छात्र है। लक्ष्य की जीत पर राजस्थान मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, महाराणा प्रताप खेल गांव के खेल अधिकारी ललित सिंह झाला, श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला के व्यवस्थापक संजय सोनी, जगदीश पानेरी, खेल अधिकारी शकील हुसैन, जिला मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष राम नारायण कोठारी व संघ के अन्य पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित की है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News