जावर में 43वें एमकेएम फुटबॉल टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज़

हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से आयोजित इस 10 दिवसीय भव्य टूर्नामेंट में देश भर से 12 टीमें भाग लेंगी

 | 
MKM Football

समारोह का उद्घाटन - अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चैबे और अध्यक्ष, राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन मानवेंद्र सिंह ने किया

उदयपुर 21 जनवरी 2023। देश के सबसे बड़े राज्यस्तरीय टूर्नामेंट एमकेएम फुटबॉल के 43वें संस्करण का आगाज़ जावर में भव्य रंगारंग समारोह के साथ हुआ। समारोह का उद्घाटन अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे के मुख्य आतिथ्य और राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष, मानवेंद्र सिंह के आतिथ्य में हुआ। 

इस 10 दिवसीय टूर्नामेंट की मेजबानी हिंदुस्तान जिंक, जावर माइन्स मजदूर संघ के सहयोग करेगा जिसमें 20,000 से अधिक दर्शकों की भागीदारी होगी। एमकेएम टूर्नामेंट का आयोजन राजस्थान राज्य में फुटबॉल के प्रति रूचि और स्थानीय लोगों में फुटबॉल संस्कृति को विकसित करने के लिए हिंदुस्तान जिंक की प्रतिबद्धता और पहल के अनुरूप है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कल्याण चौबे ने कहा कि, इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने और देश की प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में से एक के लिए हिंदुस्तान जिंक का सहयोग करने की प्रसन्नता है, जो युवा खिलाडियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए मंच प्रदान कर रहा है। हिंदुस्तान जिंक का भारतीय फुटबॉल को बढ़ाने की पहल का प्रभाव प्रदेश के बाहर भी होगा।

mkm football

राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि, मैं जावर जिंक फुटबॉल प्रतियोगिता में पहली बार एक दर्शक के रुप में आया हूँ। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं और मेरी हार्दिक इच्छा है कि ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जाये और देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर मैं प्रतियोगिता के आयोजकों को भी बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ।

10 दिवसीय टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से 12 टीमें भाग लेंगी। पंजाब, शमा यूनाइटेड फुटबॉल क्लब मुंबई, दून स्टार एफसी, देहरादून, राजस्थान इलेवन हिंदुस्तान जिंक-इलेवन, आरबीआई फुटबॉल टीम मुंबई, डीएफए उदयपुर, एआरए फुटबॉल क्लब गुजरात, एसटीएफसी सैयद ताजुद्दीन फुटबॉल क्लब श्रीनगर, दिल्ली इलेवन दिल्ली, आर्टिलरी सेंटर आर्मी फुटबॉल हैदराबाद और एफसी धनबाद जो एमकेएम खिताब जीतने के लिए एक प्रतिस्पर्धा करेगी।

mkm football

इस अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए हिंदुस्तान जिंक के मुख्यकार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने कहा, विगत कुछ वर्षों में, हिंदुस्तान जिंक ने जिंक फुटबॉल के माध्यम से बुनियादी फुटबॉल संरचना विकसित करने का प्रयास किया है। हम राजस्थान में ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने और उन्हें अवसर के साथ मंच प्रदान करने के लिये विश्व के सबसे लोकप्रिय खेल जिंक फुटबॉल को बढ़ावा दे रहे हैं। मुझे प्रसन्नता है कि एमकेएम फुटबॉल टूर्नामेंट में हर वर्ग के साथ साथ हिंदुस्तान ज़िंक के हितधारकों को भी एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण आयोजन है।

हिंदुस्तान जिंक सदैव खेलों को आगे बढ़ाने में अपनी महती भूमिका निभा रहा है एवं लगभग 4 दशकों से खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रहा है। कंपनी द्वारा 1976 में राजस्थान के जावर में अपना फुटबॉल स्टेडियम बनाया था। एमकेएम टूर्नामेंट सामुदायिक भागीदारी और सामुदायिक जुडाव को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत रूप में उभरा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News