कराटे व बॉक्सिंग में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

महाराणा प्रताप कराटे कप प्रतियोगिता

 | 

उदयपुर। हाल ही उदयपुर में आयोजित महाराणा प्रताप कराटे कप प्रतियोगिता में अभिनव स्कूल गायरियावास स्थित आरसीकेके मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, 8 रजत व 11 कांस्य पदक जीते। 

मुख्य प्रशिक्षक पंकज चौधरी ने बताया कि खिलाड़ियों ने कराटे के कुमिते व काता इवेंट के अलग अलग आयु व भार में आराध्य चौधरी (स्वर्ण), भूविक दरक (स्वर्ण, कांस्य), पार्थ प्रताप (कांस्य), निवान पाल (स्वर्ण, कांस्य), कनिष्क पालीवाल (कांस्य), देवेंद्र वर्मा (रजत, कांस्य), हित वर्मा (स्वर्ण, रजत), क्षितिज मेनारिया (स्वर्ण, स्वर्ण), नयनदीप राठौड़ (स्वर्ण), दिव्यांक मेनारिया (रजत), जयल जैन (कांस्य), पुनीत मेनारिया (रजत), करण मेनारिया (स्वर्ण), विहाना मेनारिया (स्वर्ण, रजत), भूमि खेत्रा (स्वर्ण, रजत), तन्वी गुर्जर (कांस्य, कांस्य), तिथि गुर्जर (कांस्य, कांस्य), धर्मिष्टा (कांस्य), प्रियांशी कुंवर (स्वर्ण), हर्षी जैन (रजत) व पूर्वा श्रीमाली (रजत) ने  पदक जीत शहर व राज्य का नाम रोशन किया।

पूर्वा व भावेश ने मुक्केबाजी में जीता कांस्य

इसी प्रकार हाल ही चूरू में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में आरसीकेके मार्शल आर्ट्स एकेडमी के ही दो खिलाड़ियों भावेश चौधरी व पूर्वा श्रीमाली ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए कांस्य पदक जीते।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News