योगासन स्पोर्ट्स में मान्या शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

राज्यस्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2022 में एक रजत पदक. एक कांस्य पदक अपने नाम किया

 | 
Manya Sharma

उदयपुर। श्री गंगानगर में 23 से 25 सितंबर को आयोजित तृतीय राज्यस्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2022 के तहत राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में मान्या शर्मा ने उदयपुर टीम का प्रतिनिधित्व किया। 

प्रतियोगिता में उदयपुर की मान्या ने योग प्रशिक्षक राजू सिंह खींची के सानिध्य में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक रजत पदक और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। 

मान्या शर्मा का चयन अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कोच उषा शर्मा ने विजेता को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News