मेघवाल प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का आगाज़

मेघवाल समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता

 | 
meghwal premier league

उदयपुर 24 फरवरी 2022। उदयपुर में मेघवाल प्रीमियर लीग का चार दिवसीय टूर्नामेंट का आज शुभारंभ हुआ। 

टूर्नामेनेट के उदघाटन मैच में लियो किंग्स और रेदास क्लब के बीच हुआ जिसमें लियो किंग्स विजेता रहे। अन्य मैचों में मेवाड़ रॉयल्स, किंग्स इलेवन मेवल, सेवन टू हेल्थ क्लब, आज़ाद मेवाड़ क्लब, वैष्णवी एंटरप्राइजेज विजेता रही। 

उद्घाटन में  मुख्य अतिथि लक्ष्मीलाल, डालचंद, मांगीलाल, अजित, रामलाल, वेलराम, मदन कच्छेर, शेलेंद्र आदि अतिथि उपस्थित रहे। 

टूर्नामेंट का आयोजन महेंद्र, निलेश, भूपेंद्र, अरविंद, मदन, देवेन्द्र, नीरज मेघवाल ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News