मोनिका साहू फीडे आर्बिटर बनी

राजस्थान की पहली महिला फीडे आर्बिटर लेकसिटी के शतरंज इतिहास में नया अध्याय

 | 
monika sahu

विश्व शतरंज महासंघ द्वारा लेकसिटी उदयपुर की मोनिका साहू को 4th फीडे काउंसलिंग मैं फीडे आर्बिटर टाइटल दिया गया। जेरूसलम इजरायल में आयोजित 25 नवंबर को मीटिंग में फीडे आर्बिटर टाइटल दिया गया। यह राजस्थान के इतिहास में पहली महिला है जिन्हें फिर आर्बिटर से नवाजा गया।  

चेस इन लेकसिटी के संरक्षक तुषार मेहता ने बताया की मोनिका ने बतौर निर्णायक 11 से अधिक प्रतियोगिताओं में कार्य किया है उन्होंने कई राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय, व अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग प्रतियोगिताओं में बतौर निर्णायक काम किया है। यह शहर के लिए बड़े गर्व की बात है की राजस्थान की पहली महिला फीडे आर्बिटर उदयपुर लेकसिटी से बनी है। 

लेकसिटी से शतरंज प्रशिक्षक व लेकसिटी के सचिव विकास साहू ने बताया की इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव भारद्वाज व अन्य सभी पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा सभी खिलाड़ियो को शुभकामनाएँ दी और शतरंज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News